For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बुत शहर में बोलते इंसान भी तो हैं!//गज़ल//कल्पना रामानी

2122212221222

 

ज़िन्दगी जीने के कुछ, सामान भी तो हैं!

बुत शहर में बोलते, इंसान भी तो हैं!

 

भीड़ से माना कि घर, सिकुड़े बने पिंजड़े,

साथ में फैले हुए, उद्यान भी तो हैं!

 

और अधिक के लोभ में, नाता घरों से तोड़,

मूढ़ गाँवों ने किए, प्रस्थान भी तो हैं।

 

गाँव ही आकर अकारण हैं मचाते भीड़

यूँ शहर में बढ़ गए व्यवधान भी तो हैं!

 

क्यों नहीं हक माँगते, शासन से आगे बढ़?

जानकर ये बन रहे, नादान भी तो हैं!

 

हल चलाते हाथ कोमल हो नहीं सकते,

श्रम से होते रास्ते, आसान भी तो हैं!

 

माँ-पिता क्यों दोष देते, पुत्र को ही आज?

मन में उनके कुछ दबे, अरमान भी तो हैं।

 

दोष देने से शहर को, क्या भला हासिल?

ये शहर जन के लिए, वरदान भी तो हैं!  

 

मौलिक व अप्रकाशित

कल्पना रामानी

 

Views: 1067

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by vandana on October 10, 2013 at 7:11am

बहुत सुन्दर ग़ज़ल आदरणीया कल्पना मैम वाह 

Comment by annapurna bajpai on October 9, 2013 at 10:56pm

वाह !! आदरणीयआ कल्पना दी , बहुत सुंदर गजल , बहुत बधाई । 

Comment by Sushil.Joshi on October 9, 2013 at 8:48pm

अपने भीतर सुंदर भावों को समेटे इस सुंदर कृति के लिए हार्दिक बधाई आपको आदरणीया कल्पना जी...


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on October 9, 2013 at 8:42pm

आदरणीया कल्पना जी बहुत उम्दा ग़ज़ल लिखी है हर शेर एक सन्देश दे रहा है एक संशय आपने शहर की मात्रा १२ लगाईं है जब की मुझे गुरुजनों ने हमेशा ग़ज़ल में शह्र  अर्थात २१ बताया है ,हो सकता है शहर भी ठीक हो किन्तु संशय तो है ही ,खैर फिलहाल आप इस सार्थक ग़ज़ल के लिए दिली दाद कबूलें 

Comment by शकील समर on October 9, 2013 at 7:13pm

शंका दूर करने के लिए बहुत बहुत आभार आदरणीया कल्पना रामानी जी

Comment by कल्पना रामानी on October 9, 2013 at 6:49pm

आदरणीय विजय जी, आदरणीय कवि-राज बुन्देली जी, आदरणीय गिरिराज भण्डारी जी, आदरणीय विजय जी, आदरणीय श्याम नरेन जी, आदरणीया कुंती जी, आप सबका हृदय से धन्यवाद।

Comment by कल्पना रामानी on October 9, 2013 at 6:45pm

आदरणीय शकील जी, आपको गज़ल पसंद आई, इसके लिए हार्दिक धन्यवाद। नीचे मैंने बहर स्पष्ट कर दी है। शायद आपकी शंका का निवारण हो जाए।

 

  2 /  1   2   2   2   / 1     2      2    2  / 1  2    2    2

//भी+ड़/ से/ मा+ना/ कि/ घर/, सिकु+ड़े/ ब+ने पिंज+ड़े//

Comment by शकील समर on October 9, 2013 at 5:43pm

सुंदर कहन आदरणीया कल्पना रामानी जी। मैं बहर के मामले में थोड़ा अल्पज्ञ हूं। एक निवेदन है। निम्न मिसरे की तक्तीअ कर दें, ताकि कुछ संशय दूर हो जाए।

//भीड़ से माना कि घर, सिकुड़े बने पिंजड़े//

सादर..................

Comment by विजय मिश्र on October 9, 2013 at 5:14pm
सुंदर गजल के साथ साथ जागरण सन्देश भी , सचेष्टता और सजगता का न्योता भी ,साधुवाद कल्पनाजी
Comment by Shyam Narain Verma on October 9, 2013 at 4:58pm
बहुत ही सुन्दर! हार्दिक बधाई आपको ......

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
Tuesday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
Tuesday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Apr 11
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service