For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जिंदगी मुझे तमाशा बनाकर चल पड़ी --------

किरण से कुहासा बना कर चल पड़ी !

जिंदगी मुझे तमाशा बना कर चल पड़ी !

समझ नही आता अर्थ किसी को मेरा !

कैसी ये परिभाषा बना कर चल पड़ी !

पा लूँ  अर्श को एक ही छलांग में !

कैसी ये अभिलाषा जगाकर चल पड़ी !

चंद दाद पाकर तसल्ली मिलती नही !

शोहरतों का प्यासा बनाकर चल पड़ी !

बड़ी हस्तियों में हो नाम शामिल मेरा !

मन में ये जिज्ञासा उठाकर चल पड़ी !

किरण से कुहासा बना कर चल पड़ी !

जिंदगी मुझे तमाशा बना कर चल पड़ी !

 

 

 

मौलिक व अप्रकाशित

 

 

 

 

Views: 794

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by अरुन 'अनन्त' on October 8, 2013 at 5:05pm

आदरणीय बहुत अच्छी कविता हुई है ग़ज़ल के समीप है थोड़े श्रम से ग़ज़ल में परिवर्तित हो सकती है यदि आप चाहें. खैर इस प्रयास पर बधाई स्वीकारें

Comment by विजय मिश्र on October 8, 2013 at 3:09pm
महत्वाकांक्षाएं न हो तो फिर प्रतियोगी मन का निर्माण कैसे होगा और तब जिजीविषा के सामर्थ्य का निर्धारण कैसे होगा . लफ्जों के मायने जुबान बदलने से भी कभी-कभी खूबसूरत हो जाते हैं - जरा 'तमाशा 'को ब्रितानी जुबान में कहिए ' SHOW ' और शो-बाजी के पीछे ही तो आजकी दुनिया पागल है तो आपकी जिंदगी ने तो आपकी बेहतरी ही सोची .अनुरागजी ! आपकी यह रचना निश्चित ही आदर और सराहना के योग्य है ,अनन्य बधाई और इच्छित प्राप्त हो ,इसकी ढ़ेरों शुभकामनाएँ .
Comment by Sushil.Joshi on October 8, 2013 at 6:19am

बड़ी हस्तियों में हो नाम शामिल मेरा !

मन में ये जिज्ञासा उठाकर चल पड़ी !... आपकी कामना अवश्य पूर्ण होगी आदरणीय अनुराग जी.... सुंदर प्रस्तुति हेतु बधाई....

Comment by Sachin Dev on October 7, 2013 at 5:41pm

पा लूँ  अर्श को एक ही छलांग में !

कैसी ये अभिलाषा जगाकर चल पड़ी !

बहुत खूब कहा आपने हार्दिक बधाई आपको ! 

Comment by डॉ. अनुराग सैनी on October 7, 2013 at 5:35pm

आप सभी ने ग़ज़ल को पसंद किया , लेखन सफल हुआ ! आभार सभी का !

Comment by coontee mukerji on October 7, 2013 at 2:42pm

किरण से कुहासा बना कर चल पड़ी !

जिंदगी मुझे तमाशा बना कर चल पड़ी !.......बहुत सुंदर

Comment by Abhinav Arun on October 7, 2013 at 7:19am

किरण से कुहासा बना कर चल पड़ी !

जिंदगी मुझे तमाशा बना कर चल पड़ी !

समझ नही आता अर्थ किसी को मेरा !

कैसी ये परिभाषा बना कर चल पड़ी !

 

                   ...सुन्दर , सार्थक - सकारात्मक कामना को स्वर मिले हैं इस उम्दा ग़ज़ल में ,आदरणीय डॉ अनुराग सैनी साहब हार्दिक बधाई !!


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by अरुण कुमार निगम on October 7, 2013 at 12:52am

वाह !!! एक से बढ़कर एक अश'आर, गज़ल ने मुग्ध कर दिया. आदरणीय अनुराग जी, बधाइयाँ...........

Comment by annapurna bajpai on October 6, 2013 at 11:43pm

चंद दाद पाकर तसल्ली मिलती नही !

शोहरतों का प्यासा बनाकर चल पड़ी !

बड़ी हस्तियों में हो नाम शामिल मेरा !

मन में ये जिज्ञासा उठाकर चल पड़ी ! .............. बहुत ही बढ़िया पंक्तियाँ , बधाई आपको । 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on October 6, 2013 at 10:22pm

आदरणीय अनुराग भाई , बहुत सुन्दर रचना की है आपने !!! बधाई !!!

पा लूँ  अर्श को एक ही छलांग में !

कैसी ये अभिलाषा जगाकर चल पड़ी ! वाह भाई !! दाद कुबूल करें !!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
1 hour ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
2 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
5 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
5 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
8 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
21 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
21 hours ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
21 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
21 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
Monday
amita tiwari posted blog posts
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service