For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कविता -------सुबह सुहानी लगती है

छाने लगी सूरज की लाली ,
गाने लगी कोयलिया काली ,
छूमंतर होने लगा अन्धकार ,
मीठी निंद्रा से जागा संसार !
मंद हवा के शीतल झोंके ,
तरोताजा कर जाते है ,
और पत्तो पे बिखरे ओस के मोती ,
गायब कहीं हो जाते है !
सूरज की पहली किरण से ,
अंग अंग मस्त हो जाता है ,
और निंद्रा पूरी कर रात की ,
 आलस कहीं खो जाता है ,
सुबह के सुंदर नज़ारे बहुत सुहाने लगते है ,
कली कली इठलाती है ,
पौधों के हर एक डाल पे ,
फूल सुहाने खिलते है !
भोंरे की मीठी गुंजन से ,
उपवन इठलाने लगता है ,
मुर्गे की एक बांग से ,
जग उठ जाने लगता है !
सूरज की लाल लालिमा ,
जीवन को रंगीन बनाती है ,
अन्धकार दूर कर ये सुबह ,
उम्मीदों के चिराग जलाती है !
प्रात काल की ये बेला हर एक के मन को भाती है ,
छोड़ के पीछे ना उम्मीदी को नया विश्वास जगाती है ,
जागो , उठो और आगे बढ़ो मीठे सपनो में मत खोओं
मधुर  भोर का आनंद ले लो मेरे प्यारे अब मत सोओं !
-----------------------रचना -----------------------डॉ. अनुराग सैनी --------------------------------------
मौलिक व अप्रकाशित 

Views: 10339

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on October 5, 2013 at 9:30pm

वाह आदरणीय अनुराग जी बहुत खूबसूरत रचना, सुबह का खूबसूरत चित्रण, इस रचना के लिये बधाई स्वीकार करें 

Comment by डॉ. अनुराग सैनी on October 5, 2013 at 8:41pm

सभी विद्य जानो का हार्दिक आभार !

Comment by बृजेश नीरज on October 5, 2013 at 7:51pm

अच्छे भाव हैं! आपके इस प्रयास पर आपको हार्दिक बधाई!

आपसे निवेदन है कि आप कविता के शिल्प पर भी ध्यान दीजिये. गद्यात्मकता से बचने का प्रयास करें.

सादर!

Comment by annapurna bajpai on October 4, 2013 at 11:42pm

वाह !! आदरणीय बहुत सुंदर रचना बहुत बधाई आपको । 

Comment by Sushil.Joshi on October 4, 2013 at 9:46pm

बेहद सुंदर रचना है आदरणीय अनुराग जी.... यद्दपि आजकल की भोर में भी वह पहले सी ताज़गी नहीं है.... विशेषकर शहरों में तो बिल्कुल नहीं.... लेकिन यदि गाँवों की ओर रुख़ करें तो ऐसी ही होती है सुबह..... सुबह की नैसर्गिक छटा का सुंदर वर्णन किया है आपने... बधाई हो..

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
13 minutes ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
32 minutes ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
4 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
4 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
7 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
19 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
19 hours ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
19 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
19 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
Monday
amita tiwari posted blog posts
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service