For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

(आदरणीया डा0 प्राची सिहं जी के सुझाव के बाद पुनः प्रस्तुत)


भ्रष्टाचार जड़ विकट, माया मन परतोष।
कहे सुने बढ़ जात है, अहम काम मद दोष।।1


पंडित वेद कुरान पाठ, करि सब भये मसान।
नेता भ्रष्ट भय आतंक, सब बनगै श्रीमान।।2


भ्रष्टाचार बन जग गुरु, लूटें देश समूल ।
रामदेव अन्ना लड़े , लिये हाथ मा तूल।।3


जनता निरी गाय-भैंस, लठैत है सरकार।
दूध दुहन को वोट है, फिर पीछे मक्कार।।4


नेता सब ज्रागत भये, सोवत सन्सद बीच ।
जनता जस जाग्रत हुये, मारे झोंटा खींच।।5


बंदर बाट-रेवडि़ बाट, बाटहि जोहे आज।
बाट-बाट से फोरि सिर, मिलता न काम काज।।6


भ्रष्टाचार लिप्त मनुष, बनता कैंसर ऐड।
कुजाति से डरे समाज, बेटी बेटा डैड।।7


सत्यम/मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 433

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 16, 2013 at 11:07pm

भाई केवल प्रसाद जी, आप दोहा छंद-रचना हेतु प्रयास करने के पूर्व भारतीय छंद विधान समूह में दोहा छंदों का विधान समझ लें. 

अन्यथा, आपकी मेहनत और पाठकों दोनों का समय जाया होंगे. देखियेगा, आपके दोहों में शिल्पगत मूलभूत कमियाँ कम हो जायेंगीं.

शुभेच्छाएँ.. .

 

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on March 16, 2013 at 8:53am

आदरणीय डा0 प्राची सिहं जी, सुप्रभात! आप के सुझावों को मैंने शिश्य की तरह शिरोधार्य किया है! ‘बिन गुरू ज्ञान कहॅा से पाउॅ‘  आपका यह मंच अच्छा और विशाल भी है मुझे किसी साथी ने सलाह दी थी कि आापको  यहॅा भरपूर सहयोग और आत्मीयता मिलेगी, सो मैं अबोध बालक की भॅाति शिष्ट परिसर मे हॅू! मेरी किसी बात को अन्यथा न लिये जाने की कृपा की जाये! मैं वैसा ही कररूॅगा जैसा आप लोगों का निर्देश मिलता रहेगा! मेरा उद्देश्य केवल समाज की विकृतियों को यथा प्रयास दूर करने हेतु सत्य का पक्ष प्रस्तुत कर सकूॅ ! आपके सम्मान मे ही मेरा वजूद बन सकेगा! अतः आपके आदर एवं सम्मान में एक बार पुनः क्षमा प्राथी हॅू! कृपया आशीष बनाये रखें! कृतज्ञ पूर्ण  बहुत बहुत आभार..!

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on March 15, 2013 at 8:00pm

आदरणीय डा0 स्वर्ण जे0 ओंकार जी,  हार्दिक आभार !


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on March 15, 2013 at 3:02pm

दोहा छंद के प्रति आपकी रूचि प्रशंसनीय है,

मैंने आपकी पूर्व रचना पर टिप्पणी में शिल्प की सम्पूर्ण जानकारी लेकर तदनुरूप छंद रचना का सुझाव दिया था.... परन्तु इस रचना में भी आपने कई जगह शिल्प को नहीं निभाया है.

भ्रष्टाचार जड़ विकट......१२ मात्रा , माया मन परतोष।
कहे सुने बढ़ जात है, अहम काम मद दोष।।1


पंडित वेद कुरान पाठ............विषम चरण का अंत गुरु लघु से नहीं होना चाहिए , करि सब भये मसान।
नेता भ्रष्ट भय आतंक...विषम चरण का अंत गुरु लघु से नहीं होना चाहिए , सब बनगै श्रीमान।।2


भ्रष्टाचार बन जग गुरु, लूटें देश समूल ।.........भ्रष्टाचार एक इकाई है ..इसके साथ लूटें की जगह लूटे लिखना चाहिए 
रामदेव अन्ना लड़े , लिये हाथ मा तूल।।3


जनता निरी गाय-भैंस.......विषम चरण का अंत गुरु लघु से नहीं होना चाहिए , लठैत है सरकार..........यहाँ गेयता बाधित है
दूध दुहन को वोट है, फिर पीछे मक्कार।।4

आपनी रचनामें में कथ्यात्मक संतुलन और निर्बाध गेयता के तत्वों को स्थान देने के लिए आप और सुधिजनों की दोहा रचनाएँ भी अवश्य पढते रहिये..

सद्कामनाएं 

Comment by Dr. Swaran J. Omcawr on March 15, 2013 at 11:31am

Bahut Khoob

All Doha are relavant to current situation

thanks for sharing

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
23 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Saturday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"गजल*****करता है कौन दिल से भला दिल की बात अबबनती कहाँ है दिल की दवा दिल की बात अब।१।*इक दौर वो…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service