For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ये भारत देश हमार है

शस्य  श्यामला  धरती  अपनी   

भाल    हिमालय  मुकुट  श्रंगार  है 

झर  झर  झरते  झरने  मही  पर

कल  कल  बहती  नदियों  की  बहार  है 

ये   भारत  देश  हमार   है 

 

कई  सम्प्रदायों  से  बसी   ये  धरती

 पर  करते  आपस  में   प्यार  है 

भाषा  बदले  भूषा  बदले  

आपस  में  न  कोई  तकरार  है 

ये  भारत  देश  हमार  है 

मानव  धर्म  सबसे  हसीं 

इंसानियत  का   व्यवहार  है 

होली  हो  या  ईद  दीवाली  

पर्व  दशहरा  सबका  ये  त्यौहार  है 

ये  भारत  देश  हमार  है 

 

 

Views: 544

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 21, 2012 at 9:17pm

रचना में प्रयुक्त शब्द ’हमार’ में अंतर्निहित अभिभूत करती आत्मीयता को मेरा सादर नमन. आदरणीय प्रदीपजी, शस्य श्यामला मनोहारी इस भारत भूमि का कण-कण अभिजात्य रहा है. कहना अन्यथा न होगा, इसकी ऊर्जस्विता में दीखती अवनति के कारक मनस से विछिन्न हम संतति ही हैं. 

आपके स्वर में हम भी स्वर मिला कर कहते हैं, भारतपुत्रों को सद्बुद्धि मिले.

सादर

Comment by Dr. Shashibhushan on March 21, 2012 at 8:51pm

आदरणीय प्रदीप भैया,
सादर !
आप तो बिलकुल ताल ठोक कर तैयार हैं ! नमन के साथ मेरी भी ललकार !
.
"ओ कलुषित विचार वालों सुन लो तुम ध्यान लगाकर !
सत्यमार्ग के पथिक न डिगते, बाधा से घबरा कर !
सहज प्रेम की नयी किरण के स्वागत को तैयार हैं !
शस्य-श्यामला धरती अपनी, भारत देश हमार है !!"
वन्दे मातरम् !!!

Comment by minu jha on March 21, 2012 at 7:54pm

बहुत सुंदरता से आपने अनेकता में एकता के भावों को समेटा है कुशवाहा जी

बहुत बहुत बधाई

Comment by अश्विनी कुमार on March 21, 2012 at 3:51pm

अति सुंदर अनेकता में एकता की नींव को और गहरे तक ले जाने का प्रयाश करती हुई रचना .....सादर ..."जय भारत" 

Comment by Santosh Kumar Singh on March 20, 2012 at 6:42pm

Comment by Santosh Kumar Singh on March 20, 2012 at 6:42pm

आदरणीय सर ,सादर प्रणाम
बहुत अच्छी रचना ,अनेकता में एकता है और एकता में भी अनेकता है ,..इस एकता को खंडित करने के प्रयास हो रहे हैं हमें उनको रोकना होगा ..बहुत बधाई

Comment by Santosh Kumar Singh on March 20, 2012 at 6:37pm

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on March 20, 2012 at 6:18pm

आदरणीय प्रदीप जी,

कुछ हद तक देश की विविधता को समेटे हुए आपकी यह रचना बहुत ही सुंदर बन पड़ी है| बधाईयां!

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on March 20, 2012 at 5:08pm

aadarniya shahi ji, saadar abhivadan. sneh hetu aabhari hun. 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
21 hours ago
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
21 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। संयोग शृंगार पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

 अभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही मधुगंध ।। प्रेम लोक की कल्पना,…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Friday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Feb 5
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Feb 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Feb 5
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Feb 4

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Feb 4

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service