For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

चढ़ल जवानी कै उदल जब,देहिया गढ़ के ऊपर नाय।
नैना यकटक देखन लागे,पुरवा चले देह घहराय॥
चन्द्रमुखी जब तिरछा ताकै,तन के आरपार होइ जाय।
मारै मुस्की जब धीरे से,दिल कै टूक-टूक उड़ि जाय॥
उड़ै दुप्ट्टा जब कान्हे से,मानौ दुइ गिरिवर बिलगाय।
देख के गोरिक भरी जवानी,लरिके मंद-मंद मुस्काय॥
आओ पंचो प्यार कै आल्हा,सुनि लौ आपन कान लगाय।
अइसन मौका फिर जिन्गी में,शायद मिलै न कब्भो आय॥
जेका यह जिन्गी में कब्भो,प्यार के रोग लगा है नाय।
मानों वै मानो कै जोनी,आपन विरथा दिहिन गवाय॥
दादा माइ मिलैं जनमतै,गोरिया मिलै जनमतै नाय।
जब्बै भइय्या मौका पाओ,चउवा छक्का मारौ जाय॥

Views: 1139

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी on March 14, 2012 at 7:52pm
आभार बस्तीबी जी!आपने तो ऐसा ताव दिया कि सचमुच सूली पर चढ़ने को जी कर रहा है।हा........हा.........हा........हा.......हा.......
Comment by राकेश त्रिपाठी 'बस्तीवी' on March 14, 2012 at 7:34pm

ऐ शाबाश, ज़बांज,

मुहब्बत मे भी चढ़ जाएँगे हम सूली पर,

जो निकले हैं आज वो दिल की वसूली पर :)

बहुत सही लिखा है आपने. बधाइयाँ.

Comment by विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी on March 14, 2012 at 5:42pm
आदरणीय मयंक जी! प्रेम में अगर उत्साह मिल रहा हो तो क्या यह गलत माना जा सकता है?कृपया उचित मार्गनिर्देशन करने का कष्ट करें।
Comment by विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी on March 14, 2012 at 5:38pm
'बड़े छन्दों में लिखी गई वीररस की कविताएं कम प्रभाव छोड़ती है' मैं इस वाक्य का मतलब नहीं समझ पाया।क्या छन्द भी बड़े छोटे होते हैं?
Comment by मनोज कुमार सिंह 'मयंक' on March 14, 2012 at 5:17pm

दादा माइ मिलैं जनमतै,गोरिया मिलै जनमतै नाय।
जब्बै भइय्या मौका पाओ,चउवा छक्का मारौ जाय॥....आदरणीय विध्येश्वरी जी मैं श्रृंगार का कतई विरोधी नहीं हूँ और साहित्य में नित नूतन प्रयोग को साहित्य की पुष्टि तथा भाषा के प्रचार की दृष्टि से अपरिहार्य मानता हूँ|रस कभी भी किसी विधा के मोहताज नहीं होते किन्तु बड़े छंदों में लिखी गयी वीर रस की कवितायें अपना प्रभाव कम छोडती हैं|OBO पर तो मेरा नया जन्म है और इस मंच के लिए मैं एक शिशु के सामान हूँ|ऊपर लिखी पंक्तियाँ द्विअर्थी सी प्रतीत होती हैं|क्षमा कीजियेगा आपका काव्य शिल्प की दृष्टि से निःसंदेह उत्तम है और इस प्रेम में भी अकुलाहट की स्पष्ट अनुभूति देती है|यह श्रृगार ही है फिर भी यह अपनी प्रवृत्ति से मुक्त नहीं हो पाया है और प्रत्येक पंक्ति में वीर रस का स्थायी भाव उत्साह झलका ही है|

Comment by विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी on March 14, 2012 at 5:07pm
अभिनव जी आपका हार्दिक आभार।यह आप सब गुरूजनों का आशीर्वाद है।
Comment by विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी on March 14, 2012 at 5:05pm
मयंक जी सर्वप्रथम रचना पढने के लिए आभार।आपका सुझाव सिर आंखों पर है।
जैसाकि आपने कहा कि आपके यहां आल्हा का बहुत सम्मान है।मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि इसे श्रृंगार रस में लिखने के पीछे मेरा उद्देश्य इसके सम्मान को कम करना नहीं था बल्कि एक प्रयोग करना था।ये सही है कि आल्हा वीररस का काव्य है लेकिन-
क्या साहित्य में प्रयोग की अनुमति नहीं है?
क्या रस भी किसी विधा के मोहताज होते हैं?
बहरहाल मैं आपके सुझाव पर अमल करूंगा।और जो यह सुझाव दिया कि आल्हा में पारम्परिक भावना पर किया जाना चाहिए तो मैंने इस बिंदु पर एक नया आल्हा लिख लिया है जल्दी ही पोस्ट करूंगा।
Comment by Abhinav Arun on March 14, 2012 at 2:57pm

आदरणीय श्री विन्ध्येश्वरी जी आल्हा जैसी आज के दौर में कम प्रचलित विधा पर आपने कलम चलाई बहुत बहुत बधाई आपको रचना में प्रवाह और विषय की गहराई काबिले तारीफ है !!

Comment by मनोज कुमार सिंह 'मयंक' on March 14, 2012 at 8:59am

विन्ध्येश्वरी भाई सादर वन्देमातरम...जहाँ तक मैं जानता हूँ...आल्हा वीर रस में लिखा जाय और जागृति उत्पन्न करने के लिए लिखा जाय तो ही उत्तम है..आल्हा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान है..मैं मीरजापुर की उस भूमि से जुड़ा हुआ हूँ जहाँ आल्हा को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है|मैं प्रेम का विरोधी नहीं और आपके आल्हा के क्षेत्र में किये गए कार्यों की प्रशंसा भी करता हूँ ..किन्तु आपसे एक निवेदन है की संक्रांति की इस वेला में आल्हा की पारम्परिक भावना पर भी काम करे|साभार 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 14, 2012 at 8:32am

अनचोके में गरई धराइल, ओसहीं जइसे, कबो त छूँछे कबो त वाह-वाह !!

वाह गणेश भाई.

 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
9 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
9 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
9 hours ago
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service