For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

शर्म करो ऐ तनिक दरिंदों शर्म करो

शर्म करो ऐ तनिक दरिंदों शर्म करो,
मनुज रूप में तनिक दरिंदों शर्म करो।
दिल्ली की सड़कों पर तुमने यह क्या कर डाला।
बापू औ पटेल की धरती पर क्या रच डाला।
तेरी करतूतों से फिर है देश हुआ गमगीन,
शर्म करो ऐ तनिक दरिंदों शर्म करो....
नारी ही दुर्गा है नारी ही लक्ष्मी बाई,
नारी ही कल्पना हमारी नारी ही माई।
माता के स्वरूप को तुमने ही तिल तिल मारा,
दिल्ली की सड़कों पर तुमने यह क्या कर डाला।
तेरह दिन तक जीवन से भी हार नहीं मानी,
पल-पल जिसने अपनी ही संासों से थी ठानी।
शुक्रवार की रात कड़कते हुए बादलों में ही,
चली गई दामिनी कड़कते हुए दामिनी जैसी,
पहले बस में फिर जीवन से लड़ी बिना डर के ही,
एक सवाल कर गई दामिनी भैया, बापू से भी,
था मेरा क्या दोष यही कि लड़की थी मै?
था क्या मेरा दोष यही कि बढ़ती थी मैं?
अगर दोष यह, सोंच बदलने का अभियान चलाओ,
गलियारों से संसद तक भैया अभियान चलाओ,
गूंगी बहरी सरकारों के चौखट पर दीप जलाओ।
मंद न पड़ने देना लौ को न्याय दिलाना,
करे अगर सरकार बहाना सबक सिखाना,
गलियारों से संसद तक भैया अभियान चलाओ...
चली गई पर मैं जिंदा हूं हर नारी के मन में,
याद करो मै बस जाउंगी तेरे भी तनमन में।
व्यर्थ न जाए दामिनी जीवन करो आज संकल्प,
मुझे शांति तो तभी मिलेगी, न्याय मिलेगा,
हर महिला को मिले सुरक्षा, मान मिलेगा।
गलियारों से संसद तक भैया अभियान चलाओ,
गूंगी बहरी सरकारों के चौखट पर दीप जलाओ।
अतुल चंद्र अवस्थी *अतुल*

Views: 373

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Atul Chandra Awsathi *अतुल* on January 24, 2013 at 9:21pm

उपासना जी आपका समर्थन मिला, धन्यवाद। इस मसले पर सभी को जागरूक होने की जरूरत है जिससे कि समाज के भेड़ियों से समाज महफूज हो सके। 

Comment by upasna siag on January 24, 2013 at 3:57pm

व्यर्थ न जाए दामिनी जीवन करो आज संकल्प,
मुझे शांति तो तभी मिलेगी, न्याय मिलेगा, 
हर महिला को मिले सुरक्षा, मान मिलेगा। 
गलियारों से संसद तक भैया अभियान चलाओ,
गूंगी बहरी सरकारों के चौखट पर दीप जलाओ।.........ऐसा ही होना चाहिए अब 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on January 22, 2013 at 4:18pm

बहुत सुन्दर भाव अभिव्यक्ति के लिए विशेष बधाई स्वीकारे श्री अतुल चन्द्र अवस्थी जी 

मुझे शांति तो तभी मिलेगी, न्याय मिलेगा, 
हर महिला को मिले सुरक्षा, मान मिलेगा। ------बहुत सही कथन 
गलियारों से संसद तक भैया अभियान चलाओ,
गूंगी बहरी सरकारों के चौखट पर दीप जलाओ।

 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
yesterday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
yesterday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
Sunday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
Saturday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
Saturday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
Saturday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service