For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक १४ (Now Closed with 730 Replies)

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,


जैसा कि आप सभी को ज्ञात ही है कि ओपन बुक्स ऑनलाइन पर प्रत्येक महीने के प्रारंभ में "ओबीओ लाईव महा उत्सव" का आयोजन किया जाता है | दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन में एक कोई विषय देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है | पिछले १३ कामयाब आयोजनों में रचनाकारों में १३ विभिन्न विषयों बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर  कलम आजमाई की है ! इसी सिलसिले की अगली कड़ी में ओपन बुक्स ऑनलाइन पेश कर रहा है:


"OBO लाइव महा उत्सव" अंक  १४   

विषय - "आशा"  
आयोजन की अवधि गुरूवार ८ दिसम्बर २०११ से शनिवार १० दिसंबर २०११ 
.

"आशा" जोकि जीवन का आधार भी है और सकारात्मकता का प्रतीक भी, दरअसल मात्र एक शब्द न होकर एक बहु-आयामी विषय है जिसकी व्याख्या असंख्य तरीकों से की जा सकती है | अत: इस शब्द के माध्यम से अपनी बात कहने के लिए रचना धर्मियों के लिए एक बहुत बड़ा कैनवास उपलब्ध करवाया गया है | तो आईए वर्ष २०११ के अंतिम "ओबीओ लाईव महा उत्सव" में, उठाइए अपनी कलम और रच डालिये कोई शाहकार रचना | मित्रो, बात बेशक छोटी कहें मगर वो बात गंभीर घाव करने में सक्षम हो तो आनंद आ जाए |


महा उत्सव के लिए दिए विषय "आशा" को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है | उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: 


  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि)

 

 अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन समिति ने यह निर्णय लिया है कि "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- १४ में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ   ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |


(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो गुरूवार ८ दिसंबर लगते ही खोल दिया जायेगा )


यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |


"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

Views: 14257

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आप सभी का स्वागत है !

पञ्च  हाइकू

(१)

मौत है पास

दिल में मधुमास

वाह रे आस!

 

(२)

निज कल्याण

सर्वांग बेईमान

चाहे ईमान?

 

(३)

दाना चुगाया

उड़ना भी सिखाया

कैसी उम्मीद?

 

(४)

बहुत खूब!

वाह भाई जी वाह!

क्यों दिल चाहे ?

 

(५)

घना कुहरा

कड़कड़ाते दांत
अलाव कहाँ?

 

--अम्बरीष श्रीवास्तव

अब क्या मिसाल दूँ मैं तुम्हारे ख्याल का ...................... बेहतरीन आगाज़ ............... साधुवाद आदरणीय 

स्वागत है मित्रवर ! हाइकू की इस तरह से सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार !

आदरणीय मापतपुरी जी, एक दम सही कहा आपने...बेमिसाल रचनायें कही हैं अम्बरीश भाई ने.

धन्यवाद आदरणीय संचालक जी !

सादर आदरणीय 

तुलसी बाबा को सुनते रहे हैं,  "एक भरोसो एक बल एक आस-बिस्वास.."   यह आस से उपजा जीवटपना ही है कि हमारी दैनिक विसंगतियाँ परे होती जाती हैं. हम विडंबनाओं से भिड़ते जाते हैं. अपनी सांसों के होने के अर्थ पाते हैं.  उन अर्थों को ’जीवन’ का नाम दे,  उनसे प्यार करते हैं.  और.. . और, हम सम्बन्धों को जी पाते हैं.

उपरोक्त भावों के आलोक में, आदरणीय अम्बरीष भाई,  मैं आपके हाइकू देखता गया. 

आपके हाइकू ने उत्प्रेरित किया है --

(१)

मौत है पास

दिल में मधुमास

वाह रे आस ! 

 

नैराश्य हटा

आशाएँ अति घोर

जग सुन्दर !!

 

(२)

निज कल्याण

सर्वांग बेईमान

चाहे ईमान?

 

विडंबनाएँ.. .

जीवन अतुकांत.. .   

तो यही सही. 

 

(३)

दाना चुगाया

उड़ना भी सिखाया

कैसी उम्मीद?

 

क्या ही नियति.

वाह रे, जीव-राग !

चल जीता जा.. .

 

(४)

बहुत खूब!

वाह भाई जी वाह!

क्यों दिल चाहे ?

 

अनुमोदन

प्रयास का संबल

जा, बढ़ता जा !!

 

(५)

घना कुहरा

कड़कड़ाते दांत
अलाव कहाँ ? 

 

घुप्प अँधेरा 

दूर.. . रौशनी-विन्दु

चल जीता जा !

 

रंग, भाव, भरोसा, व्यवहार सब कुछ तो है इन हाइकू मे. .. . हार्दिक बधाइयाँ, मान्यवर !!

(१)

मौत है पास

दिल में मधुमास

वाह रे आस ! 

 

//नैराश्य हटा

आशाएँ अति घोर

जग सुन्दर !!//


आशा के पग

प्रफुल्लित हृदय

सुन्दर जग


(२)

निज कल्याण

सर्वांग बेईमान

चाहे ईमान?

 

//विडंबनाएँ.. .

जीवन अतुकांत.. .   

तो यही सही.//

बस दो पग

आशा और विश्वास 

हो संतुलन

 

(३)

दाना चुगाया

उड़ना भी सिखाया

कैसी उम्मीद?

 

//क्या ही नियति.

वाह रे, जीव-राग !

चल जीता जा...//

क्यों अनुराग?

यह राग विराग

अपना भाग 


(४)

बहुत खूब!

वाह भाई जी वाह!

क्यों दिल चाहे ?

 

//अनुमोदन

प्रयास का संबल

जा, बढ़ता जा !!//

वाह भाईजी !

चमत्कारी है आस

जय हो जय

(५)

घना कुहरा

कड़कड़ाते दांत
अलाव कहाँ ? 

 

//घुप्प अँधेरा 

दूर.. . रौशनी-विन्दु

चल जीता जा !//

प्रकाश बिंदु

जीवनदायी आशा

नव जीवन 

आदरणीय सौरभ जी आपकी प्रतिक्रिया नें हाइकू के माध्यम से ही मेरे इस तुच्छ प्रयास का अनुमोदन किया है ! इस निमित्त शत-शत आभार व सुन्दर हाइकू रचने हेतु हार्दिक बधाई मित्रवर ! जय हो ! :-)))

उच्च भाव हैं

हाइकू भी जी उठे 

भाई वाहवा !!! .........  :-)))))))))

 

उन्नत भाव 

दूर करें नैराश्य

जलते दीप !!

वाह भाई वाह ! पुनः धन्यवाद मित्र !

बहुत सुन्दर जवाबी हाइकू दी हैं आपने अम्बरीश भाई...नयी ऊर्जा एक बार फिर से मिल गयी है...वाह!

आदरणीय संचालक जी ! यह सब तो ओ बी ओ की सकारात्मक उर्जा का असर है !

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
4 hours ago
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
8 hours ago
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
16 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service