For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ओबीओ वेबसाईट खुलने में आ रही समस्या और समाधान

ओपन बुक्स ऑनलाइन की वेबसाईट खुलने में समस्या आ रही है. कई बार ओबीओ वेबसाईट खोलने पर इस प्रकार लिखा हुआ इरर आ रहा है.

This webpage is not available

DNS_PROBE_FINISHED_NXDOMAIN

इस समस्या का समाधान गूगल क्रोम के लिए डी.एन.एस सर्वर की सेटिंग बदल कर किया जा सकता है. डी.एन.एस सर्वर की सेटिंग बदलने के लिए निम्नांकित चरण है-

चरण एक- टास्कबार पर दिखाई देने वाले नेटवर्क आइकॉन (जहाँ समय और तारीख दिखती है, के पास ही नेटवर्क आइकॉन होता है) पर राईट क्लिक करें Open Network and Sharing Center पर क्लिक करें.

चरण दो- एक विंडो खुलेगी जिसकी बायीं तरफ Change Adapter Settings का लिंक होगा, उसे क्लिक करें.

 

चरण तीन- आपको अपने सभी नेटवर्क कनेक्शन दिखाई देंगे जिसमे आपको अभी चल रहें या वर्तमान में सक्रीय नेटवर्क कनेक्शन(जो लेन या वायरलेस कोई भी हो सकता है जो आप उपयोग करते है) पर राईट क्लिक करना है. राईट क्लिक करते ही विकल्प खुलेंगे उसमे अंतिम विकल्प Properties पर क्लिक करें.

चरण चार- एक विंडो खुलेगी जिसमें Internet Protocol Version 4 (TCP/IPv4) पर क्लिक करते ही एक और पॉप-अप विंडो खुलेगी.

चरण पांच- इस विंडो में the Following DNS server Addresses के चेक बॉक्स को सेलेक्ट करना है जिससे Preferred DNS Server का बॉक्स और Alternate DNS Server का बॉक्स सक्रीय हो जाएगा जिसमे चित्र अनुसार Preferred DNS Server बॉक्स के बिन्दुओं के मध्य 8.8.8.8 लिखना है तथा Alternate DNS Server बॉक्स के बिन्दुओं के मध्य 8.8.4.4 लिखना है.

अब OK बटन को क्लिक कर दे. सभी विंडो ओके होने पर पुनः http://www.openbooksonline.com/ खोलें और अपनी सक्रीय सहभागिता निभाये. इस विषय पर और कोई नई जानकारी हो तो अवश्य साझा करें. इसमें कोई त्रुटी हो तो कृपया ध्यान दिलाएं. 

 

Views: 1331

Reply to This

Replies to This Discussion

आभार आपको इतना सटीक और विस्तृत उपयोगी जानकारी देने हेतु । बारिश के मौसम में नेटवर्क की मार हम सभी झेल रहे है । ऐसी अकुलाहट होती है ऐसे में कि क्या कहें ! यहाँ स्लो नेटवर्क में नोटिफिकेशन तो सारे आते रहते है एक के बाद एक ,लेकिन विस्तृत एक्टिविटी देखने के लिए जब पेज क्लिक करते है तो वो मानो मुँह चिढ़ा देता है ....लगता है कि कह रहा हो " मै क्यों मानूं तुम्हारी बात " ..... अब हताश और निराशा में भरे हुए कभी घर के बाहर सड़क पर आ जाते है मोबाइल लेकर तो कभी छत पर । सावन ने सारे वातावरण में अपनी हरितिमा तो जरूर बिखेर दी है लेकिन यहाँ नेटवर्क की अकाली ..... ये सूखा ...ये निगोडी नेटवर्क की बेरूखाई ....!!! हा हा हा हा ...... सादर नमन

आदरणीया कांता जी, इस प्रयास के अनुमोदन के लिए आभार. 

दरअसल इस मौसम में नेट कनेक्टिविटी की ही समस्या है और कनेक्टिविटी मिल भी जाए तो ओबीओ वेबसाईट को डी एन एस सर्वर सपोर्ट नहीं करता और ओबीओ साईट खुल नहीं पाती है. इसलिए यह प्रयास किया है. इस विषय पर आपके पास नई जानकारी हो तो अवश्य साझा कीजियेगा. सादर 

तकनिकी समस्या निवारण की इस पोस्ट का मुख्य उद्देश्य लाइव आयोजनों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करना है.

हम स्वयं उलझे हुए हैं.
अब पुस्तक समीक्षा समूह में कोई डिस्कशन अपलोड नहीं हो रहा है. उसका एडिट बॉक्स ही जैसे डिसैबल्ड किया हुआ प्रतीत हो रहा है.

आदरणीय सौरभ सर .......इस बार बिना पोस्ट पढ़े आपने कमेन्ट किया है शायद .....समस्या मुझे भी आ रही थी .....इसीलिए तो समाधान भी पोस्ट किया है.  डी.एन.एस सर्वर की सेटिंग बदलने से सभी पेज आसानी से खुल रहे है और ब्लॉग और डिस्कशन भी पोस्ट हो रहे है. पुस्तक समीक्षा डिस्कशन भी.

हार्दिक धन्यवाद भाई.. ..

डिस्कशन टाइटिल तो खुल ही रहा है पोस्ट वाला एडिट बॉक्स प्वाइण्टर ही नहीं ले रहा है. ऐरो मार्क ही बना रहता है, जबकि इसे वहाँ कैपिटल आइ बन जाना चाहिये
खैर कुछ दिक्कत है

आदरणीय सौरभ भाई , यह स्थिति नेट स्लो होने पर आती है , आप मॉडम को रिस्टार्ट कर के देखा कीजिये और सम्भव हो तो ब्राउज़र भी बदल के । मेरे साथा भी ये बहुत होता है मै यही करता हूँ ।

मैं भी बहुत परेशान हूँ। कनेक्टिविटी की दिक्कत तो है ही, मोबाइल पर डेस्कटॉप व्यू न आना भी दिक्कतों का सबब है। मोबाइल साईट ज़्यादा कारगर नहीं। क्या किया जाये?

पीसी और लैपटॉप में यह सेटिंग गूगल क्रोम ब्राउजर को सबसे अच्छा सपोर्ट कर रही है. मोबाइल में भी गूगल क्रोम ब्राउजर डाउनलोड करके इस्तेमाल कर रहा हूँ मैं. ओबीओ एप्स में दिक्कत आ रही है.

डेस्कटॉप व्यू का फुल लिंक डालने पर भी मोबाइल साइट पर रि डायरेक्ट हो रहा है।

मोबाइल पर डेस्कटॉप व्यू का लिंक डालने पर भी मोबाइल ऑटो सेट कर मोबाइल साईट खोल रहा है इसलिए मोबाइल साईट के  डेस्कटॉप व्यू  ऑप्सन से पुनः डेस्कटॉप साईट पर आ सकते है.रि डायरेक्ट वाली समस्या नेट कनेक्टिविटी के स्लो होने से भी हो रही है. ये काफ़ी पहले से है 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Jaihind Raipuri posted a blog post
1 hour ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
1 hour ago
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
1 hour ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
22 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"मेरा प्रयास आपको अच्छा और प्रेरक लगा। हार्दिक धन्यवाद हौसला अफ़ज़ाई हेतु आदरणीय मनन कुमार सिंह जी।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ नववर्ष की पहली गोष्ठी में मेरी रचना पर आपकी और जनाब मनन कुमार सिंह जी की टिप्पणियों और…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service