For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राईट टू रिकॉल-राईट टू रिजेक्ट

अन्ना हजारे की एक जबरदस्त मांगों में से एक है: राईट टू रिकॉल. यह एक ऐसी जनवादी मांग है जिसके खिलाफ सारे सांसद, विधायक और उनके लग्गू-भग्गुओं, दलालों का एक तांता लगा हुआ है. भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके आन्दोलन ने यह तो दिखा ही दिया है कि शासक वर्ग भ्रष्टाचार जैसे सर्वव्यापी कुव्यवस्था के खिलाफ लड़ने में किस कदर उनपर हमला सा बोल दिया था. सारे के सारे एक जुट थे, हलांकि भारी जनदबाव के कारण कुछेक उनके बीच के लोग भी अन्ना हजारे के साथ हो लिये थे. परन्तु अब उन्होंने जो एक नई मांग के साथ आन्दोलन का बिगुल फूंका है, वो जबरर्दस्त क्रांतिकारी सोच है, जिसके खिलाफ सारे के सारे शासक वर्ग एक जुट है. कहना न होगा राईट टू रिकॉल एक ऐसा नियम है जो सारे सांसदों और विधायकों के मन में एक डर पैदा कर दिया है. अब तक तो उनके लिए पांच सालों तक मौज ही मौज था, चाहे कुछ भी वे करते रहे. जनता उनका कतई कुछ नहीं बिगाड़ सकती थी, सिवाय रूपम पाठक जैसे अपवादों के. परन्तु ये नई कानून अगर बन गई तो उनका सुख-चैन छिन जायेगा क्योंकि इन जीते हुए तथाकथित जनप्रतिनिधियों को आम जनता से कोई मतलब तो है नहीं. एक तरफ जहां अन्ना हजारे राईट टू रिकॉल की मांग कर रहे हैं वहीं शासक वर्गो के बीच एक नई धारा पैदा हो गई है, यह कहते हुए कि चाहे कुछ भी हो जाये, सरकार अल्पमत में ही क्यों नहीं हो जाये परन्तु चुनाव नहीं करवाये जाने चाहिए, बल्कि उसी में उलट-फेर कर सरकार बनाई जानी चाहिए. इसी से पता चलता है कि शासक वर्ग चुनाव जैसी संवैधानिक संस्था से कितनी ज्यादा डरी हुई रहती है. अन्ना हजारे की इसी मांग के साथ यह भी जुड़ा हुआ है राईट टू रिजेक्ट. शासक वर्ग इसे भी मानने से इंकार कर रही है. शासक वर्ग का कहना है कि यह संभव नहीं है. क्यांेकि वह जानती है कि चुनाव में वैसे लोग ही खड़े होते हैं जनता जिसे पसन्द नहीं करती. यदि यह कानून बन गया तो शासक वर्ग भारी मुश्किल में पड़ जायेगा. तमाम धन्ना सेठों, ठेकेदारों की दुकानदारी बंद हो जायेगी. जनता का राज कायम होने लगेगा. इसलिए शासक वर्ग का कहना है कि जिसे वोट नहीं देना हो नहीं दें, परन्तु जितने ही वोट डाले जायेंगे विजेता का चुना जाना उसी मामूली से वोट से ही किया जायेगा.स्पष्टतः, राईट टू रिकॉल और राईट टू रिजेक्ट जैसी जनवादी मांगों के साथ हम सभी को खड़े होना चाहिए.

 

Views: 920

Reply to This

Replies to This Discussion

सही मायने में लोकतंत्र तभी कायम होगा , जब  अन्ना की मांगें मान ली जायेंगी  ! लेकिन  उस स्थिति की कल्पना से  ही 
समस्त नेता बिरादरी की हवा खिसकने लगती है ,  और वे अपनी धूर्तता  दिखाने से बाज नहीं आते  ! 

अच्छी बात यह है कि सर्वोच्च न्यायालय कि पहल पर राईट टू इग्नोर  हमें नन ऑफ़ दीज  के रूप में मिल  चुका है I एक प्रकार से राईट टू रिजेक्ट तो हमें मिल ही गया  I  यह भी इसलिए संभव हुआ कि आम चुनाव के साथ ही यह किया जा सकता है  I  पर रिजेक्ट के मामले में  हर रिजेक्शन  पर चुनाव करा पाना हार्ड नट  है I  हमें अभी प्रस्तावित पहल के इफ और बट को परखना होगा I  शायद आप  सहमत हो  I  धन्यवाद  I

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"दिल दुखाना नहीं कि तुझ से कहेंहै फसाना नहीं कि तुझ से कहें गांव से दूर घर बनाया हैहै बुलाना नहीं…"
6 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"धन्यवाद आदरणीय "
10 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"प्रणाम भाई अखिलेश जी, क्या ही सुंदर चौपाईयां हुईं हैं। वाह, वाह। फागुन का पूरा वृतांत कह दिया…"
10 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"बौर से फल तक *************** फागुन आया ऐसा छाया, बाग़ आम का है बौराया भरी मंजरी ने तरुणाई, महक रही…"
15 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
" दिल रुलाना नहीं कि तुझ से कहें  हम ज़माना नहीं कि  तुझ से…"
15 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" दिल रुलाना नहीं कि तुझसे कहें  हम ज़माना नहीं कि तुझसे कहें   फ़क़त अहसास है…"
16 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"भाई अजय गुप्ता जी, मेरी नजर में बहुत शनदार रचना हुई है। इसके लिए बहुत बहुत बधाई। अनुष्टुप छंद तो…"
16 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"यह रचना #अनुष्टुप_छंद में रचने का प्रयास किया है। हिन्दी में इस छंद का प्रयोग कम है लेकिन मेरा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"झूठों ने झूठ को ऊँचे, रथ पर बिठा दिया और फिर उसे खूब, सुंदर सा सजा दिया   पहिये भी गवाहों के,…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"कृपया गिरह में // वो ज़माना // को //अब ज़माना// पढ़ा जाए। धन्यवाद "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"शुक्रिया मनजीत जी, बहुत आभार। ।  //तरही मिसरे पर आपका शेअर कमाल है।// हा हा हा, तिलकराज…"
yesterday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
" आदरणीय अजय गुप्ता जी ग़ज़ल की मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए। तरही मिसरे पर आपका शेअर कमाल है।"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service