For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मैं देव न हो सकूंगा

सुनो ,

व्यर्थ गई तुम्हारी आराधना !

अर्घ्य से भला पत्थर नम हो सके कभी ?

बजबजाती नालियों में पवित्र जल सड़ गया आखिर !

मैं देव न हुआ !

 

सुनो ,

प्रेम पानी जैसा है तुम्हारे लिए !

तुम्हारा मछ्लीपन प्रेम की परिभाषा नहीं जानता !

मैं ध्वनियों का क्रम समझता हूँ प्रेम को !

तुम्हारी कल्पना से परे है झील का सूख जाना !

मेरे गीतों में पानी बिना मर जाती है मछली !

(मैं अगला गीत “अनुकूलन” पर लिखूंगा !)

 

सुनो ,

अंतरंग क्षणों में तुम्हारा मुस्कुराना सर्वश्व माँगता है !

प्रत्युत्तर में मुस्कुरा देता हूँ मैं भी !

तुम्हारी और मेरी मुस्कान को समानार्थी समझती हो तुम -

जबकि संवादों में अंतर है -“ही” और “भी” निपात का !

संभवतः अल्प है तुम्हारा व्याकरण ज्ञान -

तुम्हरी प्रबल आस्था के सापेक्ष !

 

सुनो ,

मैं देव न हो सकूंगा !

मेरे गीतों में सूखी रहेगी झील !

मैं व्याकरण की कसौटी पर परखूँगा हर संवाद !

 

सुनो ,

मुझसे प्रेम करना छोड़ क्यों नहीं देती तुम ?

.

.

.

.

...................................................... अरुन श्री !
"मौलिक व अप्रकाशित"

Views: 1042

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Arun Sri on September 21, 2013 at 11:19am

जवाहर लाल सिंह सर , आपके शाब्दिक समर्थन हेतु हार्दिक धन्यवाद आपका ! सादर !

Comment by Arun Sri on September 21, 2013 at 11:19am

सौरभ सर , जिस तरह आपने रचना की भाव दशा को छुआ वो अत्यंत सुखकर है कि रचना अपने सम्प्रेषण में सफल रही ! सराहती हुई आपकी टिप्पणी ये भी बता रही है "क्या है" और उसमें किसे निषेध समझा जाय ! आपका हार्दिक आभार आदरणीय ! सादर !

Comment by Arun Sri on September 21, 2013 at 11:15am

Laxman Prasad Ladiwala सर , आपका शाब्दिक समर्थन अनमोल है ! धन्यवाद !

Comment by Arun Sri on September 13, 2013 at 12:01pm

अरुन शर्मा अनंत भाई , आपका हार्दिक धन्यवाद !

Comment by Arun Sri on September 13, 2013 at 11:59am

राम शिरोमणि पाठक भाई , आपके शाब्दिक समर्थन के लिए धन्यवाद !

Comment by Arun Sri on September 13, 2013 at 11:57am

डा० प्राची सिंह मैम , बहुत बहुत धन्यवाद आपका ! सादर !

Comment by Arun Sri on September 13, 2013 at 11:54am

गिरिराज भंडारी सर , आपका मौन हो जाना रचनाकर्म की सार्थकता है ! धन्यवाद !

Comment by Arun Sri on September 13, 2013 at 11:53am

 विजय मिश्र सर , रचना के मर्म को छूती हुई आपकी सराहना के लिए हार्दिक धन्यवाद आपका !

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on September 12, 2013 at 2:39pm

बहुत ही उच्च कोटि की कविता और भाव! बहुत बहुत बधाई!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 12, 2013 at 1:18pm

भाव का शाब्दिक होना और सायास रचा जाना जिस अंतर को जीते हैं, उस अंतर का मर्म सदा-सदा से मंथन का विषय रहा है. तत्काल मौखिक होना और तत्क्षण ही नियमाबद्ध हो जाना प्रारब्ध में वैशिष्ट्य की अपेक्षा करता है. अनष्टुप आज यथार्थ है न ! 

दूसरी ओर,  यह कविता जिस उद्दात भावदशा को जीती हुई आगे बढ़ती है वह प्रतीकात्मक रूप से अभिन्न की संज्ञा में आत्मघुलन की पराकाष्ठा को साझा करती है. जहाँ पास्परिक रूप से सर्वस्व का विलोपन पहली अपेक्षा हुआ करती है. ऐसे में व्यक्तिगत साथ ही तथाकथित ’व्याकरण सम्मत’ विचारों का होना द्वंद्व तो अवश्य ही, साथ ही साथ, द्वैत के भी प्राकट्य का कारण हुआ करते हैं. जो कि अवश्य-अवश्य अस्वीकार्य हैं, और, त्याज्य हैं.

भाई अरुणजी, आपकी रचनाधर्मिता का उत्स देह की सापेक्षता है, जबकि उसका प्रभाव उर्ध्व हुआ मनस के उत्तुंग की ओर सफलतापूर्वक सरसता है. और, यही विशिष्टता है. 

मेरे गीतों में सूखी रहेगी झील !

मैं व्याकरण की कसौटी पर परखूँगा हर संवाद

सांख्य के सूखेपन को जिस ऊँचाई से ये पंक्तियाँ जीती हैं उसका सानी नहीं है.

यहाँ प्रेम की सजलता प्रभावी तो लगती ही है, परस्पर भरोसे की कड़ियों को और प्रगाढ़ करती है. 

बधाई-बधाई-बधाई.. .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service