For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल-शख़्स जब वो इधर से गुजरा है

शख़्स जब वो इधर से गुजरा है
एक पत्थर जरूर पिघला है।


दिल मेरा बार-बार धडका है,
क्यूँ मुझे कोई डर सा रहता है।


मेरा महबूब मेरा इतना है,
ज़िन्दगी भर की कोई आशा है।


चाँदनी आज और बढ गई है,
चाँद पर कोई जाके बैठा है।


कौन समझा है इस सियासत को,
इस सियासत का राज़ गहरा है।


आदमी कपडे तो पहनता है,
जबकि इसका वज़ूद नंगा है।


रात सारी टहल-टहल कर वो,
अपनी खामोशियों से मिलता है।

  • सूबे सिंह सुजान

Views: 553

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by सूबे सिंह सुजान on March 24, 2013 at 9:22pm

सूर्य बाली, योगी सारस्वत,सौरभ जी धन्यवाद

Comment by सूबे सिंह सुजान on March 24, 2013 at 9:22pm

सौरभ जी आपकी बात पर ध्यान देना है


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 16, 2013 at 8:31pm

वाह क्या खूब मतला है ! वाह-वाह !

आखिरी शेर भी बहुत खूबसूरत बन पड़ा है. उसके लिए विशेष बधाई. 

दोनों मिसरे का है से अंत होने के कारण चाँदनी वाले शेर में तकाबुलेरदीफ़ का दोष है.

आदमी कपड़े तो पहनता है.. भी हुस्ने मतला ही है.  लेकिन उसका स्थान बदल जाने से दोष युक्त हो गया है.  इसमें भी तकाबुलेरदीफ़ का ही दोष है.

Comment by Yogi Saraswat on March 15, 2013 at 11:57am

आदमी कपडे तो पहनता है,
जबकि इसका वज़ूद नंगा है।
रात सारी टहल-टहल कर वो,
अपनी खामोशियों से मिलता है।

बहुत सुन्दर ! एक एक अश'आर अपने आपमें पूर्ण ! बहुत बेहतरीन

Comment by डॉ. सूर्या बाली "सूरज" on March 15, 2013 at 8:15am

वाह सुजान जी क्या खूब ग़ज़ल काही है॥हर एक शेर लाजवाब...दाद कुबूल करें !

Comment by सूबे सिंह सुजान on March 15, 2013 at 7:25am

aashish ji,,  thanks

चाँदनी आज और बढ गई है,
चाँद पर कोई जाके बैठा है।...........ye sher muje bhi pyara lagta hai

Comment by आशीष नैथानी 'सलिल' on March 14, 2013 at 11:43pm

चाँदनी आज और बढ गई है,
चाँद पर कोई जाके बैठा है।

क्या कहने जनाब.. वाह वाह !!!

Comment by सूबे सिंह सुजान on March 14, 2013 at 11:02pm

हां वीनस जी,,काफ़िया में है

Comment by सूबे सिंह सुजान on March 14, 2013 at 10:58pm
thanks venus kesari bhi ji.....aapki bat par dyan de rha hun..........
Comment by वीनस केसरी on March 14, 2013 at 1:48pm

वाह बहुत खूब .......

रात सारी टहल-टहल कर वो,
अपनी खामोशियों से मिलता है।

इस हासिले ग़ज़ल शेअर के लिए हार्दिक बधाई स्वीकारें

मतला और हुस्ने मतला के बाद कुछ अशआर के उला में रदीफ, और कुछ में काफिया का प्रयोग किया गया है उन पर नज़रे सानी फरमा लें 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
38 minutes ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
4 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
10 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"गजल*****करता है कौन दिल से भला दिल की बात अबबनती कहाँ है दिल की दवा दिल की बात अब।१।*इक दौर वो…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"सादर अभिवादन।"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"स्वागतम"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service