← Back
परिचय :- ओपन बुक्स ऑनलाइन एक सामाजिक और साहित्यिक वेब साईट है जहाँ आप ब्लॉग,फोरम और चैट के माध्यम से अपने आप को व्यक्त कर सकते है | यह साईट नये और युवा साहित्यकारों को एक मंच प्रदान करती है ताकि स्थापित साहित्यकारों के सानिध्य मे रहकर नई पीढ़ी का रुझान साहित्य के तरफ हो सके |
(१) सामान्य नियम और शर्ते :-
१(क) इस साईट पर छद्म और दूसरों के नाम पर प्रोफाइल बनाना मना है, अपने प्रोफाइल मे अपना संपर्क नंबर जरूर लिखे जिससे आप की पहचान को सुनिश्चित किया जा सके, यह आवश्यक है, आप निश्चिंत रहे आपका संपर्क नंबर गोपनीय है और एडमिन सदस्यों के अलावा और कोई नहीं देख सकता, अच्छा तो यह है की आप अपनी प्रोफाइल फोटो भी सही लगावे |
१(ख) किसी भी सदस्य के अशोभनीय आचरण के बारे मे यदि शिकायत प्राप्त होती है तो प्रबंधन, सम्बंधित सदस्य की सदस्यता बिना कोई पूर्व सूचना दिये समाप्त/निलंबित कर सकता है | सदस्यों को एक दूसरे पर गलत और व्यक्तिगत टीका टिप्पणी, दोषारोपण, अमर्यादित भाषा का प्रयोग वर्जित है |
१(ग) इस वेब साईट पर किसी तरह का विज्ञापन प्रबंधन की अनुमति के पश्चात् ही किया जा सकता है |
१(घ) किसी भी तरह के विवाद की स्थिति मे प्रबंधन का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होगा |
(२) प्रकाशन सम्बंधित नियम :-
२(क) OBO मौलिक रचनाओं को महत्व देता हैं, किसी अन्य की लिखी रचनाओं को हूबहू या कुछ मामूली परिवर्तन कर अपने नाम के साथ पोस्ट करना वर्जित है, ऐसी रचनाओं को प्रकाशित नहीं किया जायेगा तथा पूर्व से प्रकाशित रचनाओं मे भी यदि इस तरह की जानकारी मिलती है तो उसे बिना सूचना दिये हटा दिया जायेगा | यदि कोई सदस्य किसी अन्य रचनाकार की रचना प्रकाशन हेतु पोस्ट करता है तो उसके साथ मूल लेखक का नाम अवश्य लिखे | यदि संभव हो तो सम्बंधित रचनाकार की अनुमति भी प्राप्त करे | किसी भी तरह के कॉपीराईट के उलंघन हेतु सम्बंधित सदस्य जिम्मेदार होगे, OBO प्रबंधन को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता |
२(ख) प्रकाशन हेतु आये सभी blog(s) को OBO के प्रधान संपादक की समीक्षा के उपरांत ही प्रकाशित किया जायेगा, तथापि उनमे से कुछ ही चुनी हुई रचनाओं को Feature किया जा सकेगा, इस हेतु सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है | किसी भी रचना को प्रकाशित करने, फीचर करने अथवा रद्द करने का सर्वाधिकार प्रबंधन के पास सुरक्षित है |
२(ग) OBO अंतर्गत फोरम, ब्लॉग, टिप्पणी, चैट या और भी कही पर किसी तरह का लिंक/RSS जो दूसरे साइट या ब्लॉग का हो देना मना है, हा विषय के माँग के अनुसार या सन्दर्भ हेतु लिंक देना ज़रूरी हो तो दिया जा सकता है |
२(घ) सदस्यों के आग्रह एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग अलग ग्रुप बनाया गया है जैसे "भोजपुरी साहित्य" , "मैथिलि साहित्य", "पंजाबी साहित्य", "राजस्थानी साहित्य", "बाल साहित्य", "पुस्तक समीक्षा", "सामाजिक सरोकार", "English Literature" इत्यादि, सभी साहित्य प्रेमियों से निवेदन है कि सम्बंधित साहित्य सम्बंधित ग्रुप मे ही पोस्ट करें |
२(च) लेखक केवल वही रचना प्रकाशन हेतु पोस्ट करें जो कि पूर्णतया अप्रकाशित हो | किसी भी ऐसी रचना को स्थान नहीं दिया जायेगा जो किसी वेबसाईट, ब्लॉग अथवा किसी सोशल नेटवर्किंग साईट पर पूर्व मे प्रकाशित हो चुकी हो | रचनाकार यदि कोई रचना अपनी पूर्व प्रकाशित पुस्तक में से पोस्ट करे तो कृपया उसका ब्यौरा अवश्य दें |
ओ बी ओ आयोजनों में प्रस्तुत रचना भी प्रकाशित मानी जाएगी और पुनः उसका प्रकाशन ओ बी ओ पर नहीं किया जायेगा (स.०१.०४.१२)
२(छ) सिर्फ मौलिक फोटो ही अपलोड करे, पूर्व से नेट पर उपलब्ध फोटो ना अपलोड करे, किसी भी तरह के कॉपीराईट उलंघन हेतु प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा, आप अपने सर्वश्रेष्ठ कार्य को ही अपलोड करे, फोटो साइज़ १०२४ x ७६८ से बड़ा साइज़ ना लोड करे | अश्लील, व्यवसायिक, विज्ञापन सम्बंधित फोटो अपलोड करना मना है |
२(ज) ओपन बुक्स ऑनलाइन डाट कॉम साहित्यकारों व पाठकों का एक साझा मंच है, इस मंच पर प्रकाशित सभी लेख, रचना और विचार उनकी निजी सम्पति है जिससे सहमत होना OBO प्रबंधन के लिये आवश्यक नहीं है | OBO पर प्रकाशित सामग्रियों का किसी भी रूप मे प्रयोग बिना लेखक या प्रबंधन के लिखित अनुमति के बिना करना वर्जित है |
२(झ) ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सदस्य यदि आपस में किसी तरह की डील, आर्थिक लेन देन करते है तो इसके लिए वो स्वयम जिम्मेदार है, किसी भी तरह के आर्थिक लाभ हानि हेतु ओ बी ओ प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा |
२(ण) ओ बी ओ प्रबंधन यह उम्मीद करता है कि आप सभी सदस्य / सदस्या ओ बी ओ नियमावली का पालन करेंगे, जानबूझकर एक से अधिक बार नियमों के उल्लंघन की दशा में आपकी सदस्यता समाप्त भी की जा सकती है |
(नियमों मे कभी भी बिना कोई पूर्व सूचना के बदलाव करने का सर्वाधिकार ओपन बुक्स ऑनलाइन प्रबंधन के पास सुरक्षित है)
The following Terms of Service apply to your use of this Network. You are solely responsible for your conduct and your content on the Network and compliance with these terms. By registering with us or using or browsing this Network, you acknowledge that you have read, understood, and agree to be bound by these terms. This Network is not directed to anyone younger than 16 and is offered only to users 16 years of age or older. Any person who provides their personal information through this Network represents that they are 16 years of age or older.
You agree that you will not post, email or make available any content or use this Network:
Additionally, you agree not to:
To provide notice of alleged copyright infringement on this Network, please see the DMCA Notification Guidelines.
You agree not to authorize or encourage any third party to use this Network to facilitate any of the foregoing prohibited conduct. You also agree that these Network Terms of Service inure to the benefit of our service providers (including our Network platform provider) and that they may take action (including the removal of your content and disabling of your account) in order to maintain compliance with these Network Terms of Service. Technology and hosting for aspects of this Network are provided by this Network's online service provider. However, the Network Creator of this Network controls the content, membership and policy of this Network, including those pages served by such service provider on behalf of this Network. Notwithstanding anything to the contrary, by participating on this Network you agree to indemnify and hold harmless such service provider on all matters related to your interaction with others using this Network and participation with this Network.