"ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोंत्सव" में भाग लेने हेतु सदस्य इस समूह को ज्वाइन कर ले |
आदरणीय काव्य-रसिको,
सादर अभिवादन !
’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का आयोजन लगातार क्रम में इस बार 79 वाँ आयोजन है.
आयोजन हेतु निर्धारित तिथियाँ –
17 नवंबर 2017 दिन शुक्रवार से 18 नवंबर 2017 दिन शनिवार तक
इस बार पुनः छंदों की पुनरावृति हो रही है -
सरसी छंद और कामरूप छंद
हम आयोजन के अंतरगत शास्त्रीय छन्दों के शुद्ध रूप तथा इनपर आधारित गीत तथा नवगीत जैसे प्रयोगों को भी मान दे रहे हैं. छन्दों को आधार बनाते हुए प्रदत्त चित्र पर आधारित छन्द-रचना तो करनी ही है, चित्र को आधार बनाते हुए छंद आधारित नवगीत या गीत या अन्य गेय (मात्रिक) रचनायें भी प्रस्तुत की जा सकती हैं.
साथ ही, रचनाओं की संख्या पर कोई बन्धन नहीं है. किन्तु, उचित यही होगा कि एक से अधिक रचनाएँ प्रस्तुत करनी हों तो छन्द बदल दें.
केवल मौलिक एवं अप्रकाशित रचनाएँ ही स्वीकार की जायेंगीं.
कामरूप छन्द के मूलभूत नियमों से परिचित होने के लिए यहाँ क्लिक...
सरसी छन्द के मूलभूत नियमों से परिचित होने के लिए यहाँ क्लिक करें
जैसा कि विदित है, अन्यान्य छन्दों के विधानों की मूलभूत जानकारियाँ इसी पटल के भारतीय छन्द विधान समूह में मिल सकती है.
********************************************************
आयोजन सम्बन्धी नोट :
[प्रस्तुत चित्र अंतर्जाल से]
फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 17 नवंबर 2017 दिन शुक्रवार से 18 नवंबर 2017 दिन शनिवार तक यानी दो दिनों केलिए रचना-प्रस्तुति तथा टिप्पणियों के लिए खुला रहेगा.
अति आवश्यक सूचना :
छंदोत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के पिछ्ले अंकों को यहाँ पढ़ें ...
विशेष :
यदि आप अभी तक www.openbooksonline.com परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें.
मंच संचालक
सौरभ पाण्डेय
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम
सतविन्द्र कुमार राणा
पढ़न-लिखन औ खेल कूद में,आगे बढ़ती नार
काम सकल वह कर लेती है,नहीं मानती हार
चूल्हा-चौका झाड़ू बर्तन,होता जो आसान
नर भी इसको कर सकता था,नहीं उसे पर ज्ञान
देख-भाल को बच्चों की भी,महिला जिम्मेवार
काम सकल वह कर लेती है,नहीं मानती हार
आसमान को चीर उड़ाती,ऊँचे बहुत विमान
दुश्मन की छाती पर चढ़ती, बन्दूकों को तान
बनी देश की देखो अब है,सच्ची पहरेदार
काम सकल वह कर लेती है,नहीं मानती हार
दुनिया के सर्वोच्च शिखर पर,झंडा देती गाड़
इसके तप के बल के आगे,झुकतें दिखें पहाड़
कैंची और उस्तरा थामा,थाम चुकी तलवार
काम सकल यह कर लेती है,नहीं मानती हार
मौलिक एवं अप्रकाशित
18-11-17
Nov 18, 2017
सदस्य कार्यकारिणी
अरुण कुमार निगम
सजने के दिन हैं युवती के, उम्र सुनहरी धूप
लिए उस्तुरा सजा रही है, वह औरों का रूप।।
जूड़ा बाँधे झुमके पहने, पतला सा गलहार
सीमित संसाधन में करती, वह अपना श्रृंगार।।
अन्तर्मन में शक्ति समेटे, काट रही है केश
काम काम होता है आखिर, उसे नहीं है क्लेश।।
अपने ही बलबूते पर वह, चला रही परिवार
हँसते हँसते सह लेती है, बुरे समय की मार।।
कभी कभी निःशक्त जनों से, नहीं मांगती दाम
कहती है कुछ पुण्य करूँ तो, भला करेंगे राम।।
(मौलिक और अप्रकाशित)
Nov 18, 2017
सुरेश कुमार 'कल्याण'
बदल गई है दुनिया कितनी,बदल गई है चाल।
मंजर पहले कभी न देखा,नार बनाती बाल।
बन ठन कर बैठी ये औरत,आँखों में विश्वास।
खुद्दारी से खाती है यह,करतब इसके पास।
नारी को अबला ना समझो,करती है हर काम।
मर्द शराबी शायद इसका,तभी बनी हज्जाम।
पेट पालती कैसे नारी,करती क्या मजबूर।
हज्जामत को बना कैरियर,पहुंचेगी ये दूर।
तंग ताऊ का हाथ दीखता,रही गरीबी मार।
सस्ते में जो हो हज्जामत,पुरुष करे या नार।
जीवन की अब साँझ हुई है,मन में है उल्लास।
बसते हैं बेटे शहरों में,बहुएँ रहती पास।
जीवन की नैया को ठेले,गजब बहादुर नार।
वृद्द ससुर की सेवा करती,आँखों में है प्यार।
मौलिक व अप्रकाशित
Nov 18, 2017