"ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोंत्सव" में भाग लेने हेतु सदस्य इस समूह को ज्वाइन कर ले |
आदरणीय साहित्य-प्रेमियो,
सादर अभिवादन.
ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव, अंक- 39 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है.
सर्वप्रथम, आयोजन हेतु निर्धारित तिथियाँ –
18 जुलाई 2014 दिन शुक्रवार से 19 जुलाई 2014 दिन शनिवार
विदित ही है, कि चित्र से काव्य तक छन्दोत्सव आयोजन की रूपरेखा अंक-34 से एकदम से बदल गयी है.
प्रत्येक आयोजन में अब प्रदत्त चित्र के साथ-साथ दो छन्द भी दिये जाते हैं. जिनके मूलभूत नियमों पर लेख मंच के भारतीय छन्द विधान समूह में पहले से मौज़ूद होता है. प्रतिभागियों से अपेक्षा रहती है कि वे प्रदत्त चित्र तथा उसकी अंतर्निहित भावनाओं को दिये गये छन्दों के अनुसार शब्दबद्ध करें.
अबतक निम्नलिखित कुल दस छन्दों के आधार पर रचनाकर्म हुआ है -
अंक 36 - छन्नपकैया तथा कह-मुकरी
इस बारका आयोजन अबतक दिये गये उपरोक्त दसों छन्दों में से पाँच छन्दों पर आधारित है. यानि प्रस्तुत आयोजन अबतक सीखे गये छन्दों पर ही पुनर्अभ्यास के तौर पर होगा.
(चित्र अंतर्जाल के सौजन्य से लिया गया है)
इस बार के आयोजन के लिए उपरोक्त दस छन्दों में से पाँच छन्द निम्नलिखित हैं :
रोला, चौपाई, छन्नपकैया, कह-मुकरी, गीतिका
चौपाई, छन्नपकैया में रचनाकर्म करना है तो इनके पाँच से अधिक छन्द न हों.
रोला, कह-मुकरी, गीतिका में रचनाकर्म करना है तो इनके तीन छन्द से अधिक न हों.
आयोजन सम्बन्धी नोट :
फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 18 जुलाई 2014 दिन शुक्रवार से 19 जुलाई 2014 दिन शनिवार यानि दो दिनों के लिए खुलेगा.
रचना और टिप्पणियों के लिए खुला रहेगा. केवल मौलिक एवं अप्रकाशित रचनाएँ ही स्वीकार की जायेंगीं.
विशेष :
यदि आप अभी तक www.openbooksonline.com परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें.
अति आवश्यक सूचना :
छंदोत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के पिछ्ले अंकों को यहाँ पढ़ें ...
मंच संचालक
सौरभ पाण्डेय
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम
सदस्य कार्यकारिणी
अरुण कुमार निगम
ओबीओ चित्र से काव्य तक छन्दोत्सव में रोला छन्द
थम - थम जाये साँस , संतुलन देख खेल में
रत्ती - भर भी चूक , नहीं है ताल - मेल में
सरकस का हर खेल , भेद सुख के सिखलाये
यही संतुलन मन्त्र , सफल जीवन कर जाये
तम्बू है आकाश , क्षितिज घेरे में सीमित
सरकस का परिवार, जगत को करे अचंभित
बाँटें खुशियाँ लाख, स्वयं सह कर हर पीड़ा
दाव लगे हैं प्राण , लगे दर्शक को क्रीड़ा
परम्परागत खेल , अजूबे मंच कलायें
शनैः शनैः हैं लुप्त , हो रहीं कई विधायें
संस्कृति से मुख मोड़ , प्रगति है किस दिश जाती
रखिये इन्हें सहेज , यही हैं अपनी थाती
Jul 19, 2014
लक्ष्मण रामानुज लडीवाला
रोला छंद
तरह तरह के खेल, हमें सर्कस दिखलाए
मिले सीख अनमोल, संग रहना सिखलाए
सर्कस में सब साथ, निभे बिन टूटे यारी
खेले कूदे संग, करे सब मिल तैयारी
अभिनय करे अनेक, कभी न द्वन्द में उलझे
जिसे मिले जो काम, बंदगी सत की समझे
सबका अपना कर्म, रहे न ह्रदय से दुखिया
सर्कस का यह खेल, चले जब तक है दुनिया |
(मौलिक व् अप्रकाशित)
Jul 19, 2014
प्रधान संपादक
योगराज प्रभाकर
अपनी प्रतिभागिता से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सुधिजनो को हार्दिक साधुवाद।
Jul 19, 2014