२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े शरीर आप ही सम्मान हो गये।१। * गुर्बत हटेगी बोल के कुर्सी जिन्हें मिली उनको गरीब लोग ही जल-पान हो गये।२। * घर में बहार नल से जो आयी गरीब के पनघट हर एक गाँव के वीरान हो गये।३। * भारी हुए जो उनके ये व्यवहार कर्म पर सारे ही फर्ज, कौम को अहसान हो गये।४। * हाथों अपढ़ के देखते शासन की डोर है पढ़ लिख गये जो देश में दरवान हो गये।५। * अपनों में कोई एक भी अपना नहीं हुआ पर हम उन्हीं के बीच में गलवान हो गये।६। * मौलिक/अप्रकाशित लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
11 hours ago
२२१/२१२१/१२२१/२१२
******
घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये
उघड़े शरीर आप ही सम्मान हो गये।१।
*
गुर्बत हटेगी बोल के कुर्सी जिन्हें मिली
उनको गरीब लोग ही जल-पान हो गये।२।
*
घर में बहार नल से जो आयी गरीब के
पनघट हर एक गाँव के वीरान हो गये।३।
*
भारी हुए जो उनके ये व्यवहार कर्म पर
सारे ही फर्ज, कौम को अहसान हो गये।४।
*
हाथों अपढ़ के देखते शासन की डोर है
पढ़ लिख गये जो देश में दरवान हो गये।५।
*
अपनों में कोई एक भी अपना नहीं हुआ
पर हम उन्हीं के बीच में गलवान हो गये।६।
*
मौलिक/अप्रकाशित
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'