For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में
आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१।
*
अवसर समानता का कहे सम्विधान तो
पर  लोकतंत्र  व्यस्त  हुआ  भेदभाव में।२।
*
करना था दफ़्न देश ने जिस जातिवाद को
फिर से जिला  दिया  है  उसे  ताव-ताव में।३।
*
खतरा नहीं है घाव से मरहम से है मगर
हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में।४।
*
सम्पन्न देश हो न हो इतना तो हो मगर
जीवन कटे न एक भी इसमें अभाव में।५।
*
आजाद मुल्क मान लो इतना भी हो अगर
सच का पड़े न साथ जो तजना दबाव में।६।
*
संसद में सत्य बोलना सुनना रुचेगा क्यों
देते वचन जो झूठ  हैं  बढ़चढ़ चुनाव में।७।

***
मौलिक/अप्रकाशित
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

Views: 191

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 14, 2026 at 4:20pm

आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस ध्यान खींचते है. 

हार्दिक बधाई 

 

लेकिन आपने मिसरों का विन्यास तो दिया ही नहीं है.

वस्तुतः, आपकी गजल का मिसरा   २२ १२१२ ११२२ १२१२ प्रतीत हुआ है. 

 

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में
आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१।  ................. वाह वाह 
*
अवसर समानता का कहे सम्विधान तो  .......................   संविधान भी 
पर  लोकतंत्र  व्यस्त  हुआ  भेदभाव में।२।
*
करना था दफ़्न देश ने जिस जातिवाद को  ...............        ’देश ने’ व्याकरण सम्मत नहीं है. 
फिर से जिला  दिया  है  उसे  ताव-ताव में।३।
*
खतरा नहीं है घाव से मरहम से है मगर
हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में।४।  ..................   क्या बात है .. वाह वाह 
*
सम्पन्न देश हो न हो इतना तो हो मगर  ...................     तो हो यहाँ .. 
जीवन कटे न एक भी इसमें अभाव में।५। ...............    लेकिन अभाव में  
*
आजाद मुल्क मान लो इतना भी हो अगर
सच का पड़े न साथ जो तजना दबाव में।६। ................   इस मिसरे को तनिक और निखार दें 
*
संसद में सत्य बोलना सुनना रुचेगा क्यों
देते वचन जो झूठ  हैं  बढ़चढ़ चुनाव में।७। ..................   वाह वाह वाह .. 

हार्दिक बधाइयाँ 

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on May 11, 2026 at 3:28pm

आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
1 hour ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
14 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
15 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
16 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
May 30
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service